महिला अधिवक्ता ने अपने साथी अधिवक्ता पर दुष्कर्म औऱ लारपीट का आरोप लगाया है, पुलिस मामले ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर..
लखनऊ: थाना गाजीपुर क्षेत्र में एक महिला अधिवक्ता ने साथ में प्रेक्टिस करने वाले अधिवक्ता साथी पर दुष्कर्म और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने इसके खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता महिला हाईकोर्ट में आरोपी साथी सतीश के साथ कई सालों से प्रेक्टिस कर रही है। महिला से पुलिस को मिली तहरीर के मुताबिक आरोपी सतीश उसको अक्सर मारता पीटता था और जबरन कमरे पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म भी करता था। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर मामला दर्ज करके आरोपी सतीश की तलाश शुरू कर दी है।
इस मामले में एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि महिला अधिवक्ता द्वारा अपने सहकर्मी अधिवक्ता पर बलात्कार का आरोप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Published : 21 April 2018, 7:02 PM IST
Topics : दुष्कर्म पुलिस महिला अधिवक्ता लखनऊ