
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रचार अभियान का अंतिम दिन है। राज्य में पहले चरण के चुनाव में 58 सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होना हैं। इनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कई सीटें शामिल हैं। इन सभी 58 सीटों के लिये आज शाम 6 बजे पहले चरण का प्रचार अभियान थम जायेगा। इन सीटों पर प्रचार अभियान के अंतिन दिन प्रत्याशी अपना पूरा जोर लगाने में जुटे हुए हैं।
राज्य की प्रथम चरण की 58 सीटों पर आज मंगलवार की शाम छह बजे तक ही विभिन्न दलों के प्रत्याशी अपना चुनाव प्रचार कर सकेंगे। मतदान से 48 घंटे पहले ही आज प्रचार अभियान थम जायेगा। समय सीमा बीतने के बाद प्रचार पर पाबंदी सख्ती से लागू करने के लिए फ्लाइंग स्क्वाड के साथ पुलिस भी सड़क पर रहेगी।
निर्धारित समय सीमा के बाद प्रचार करने वाले प्रत्याशी पर कार्रवाई की जाएगी।
राज्य में पहले चरण के मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा तमाम तरह की तैयारियों को लगभग पूर्ण कर लिया गया है। सोमवार को एक बार फिर से बूथों का निरीक्षण किया गया।
Published : 8 February 2022, 10:57 AM IST
Topics : उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार प्रथम चरण मतदान लखनऊ विधानसभा चुनाव