Site icon Hindi Dynamite News

लखनऊ: त्रिपुरा भाजपा प्रभारी सुनील देवधर ने वामपंथ पर साधा निशाना

विश्ववेसरैया हाल में वामपंथ व राष्ट्रवाद पर आयोजित संगोष्ठी के दौरान त्रिपुरा भाजपा प्रभारी ने वामपंथ पर जमकर हमला बोला। पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:

लखनऊ: माय होम इंडिया द्वारा विश्ववेसरैया हाल में वामपंथ अवसरवाद बनाम राष्ट्रवाद पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित त्रिपुरा बीजेपी प्रदेश प्रभारी सुनील देवधर ने वामपंथ पर जमकर हमला बोला और इसे देश के लोकतंत्र के लिये खतरनाक बताया। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्राविधिक विश्विद्यालय के वीसी डॉ विनय पाठक ने की। एसजीपीजीआई लखनऊ के निदेशक डॉ राकेश कपूर ने संगोष्ठी में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

संगोष्ठी में सुनील देवधर ने कहा कि त्रिपुरा में पहली बार पुर्ण बहुमत से विकासमुखी सरकार बनी है और हमारे मुख्यमंत्री विप्लव देव ने जनता के विकास व हित के निर्णय लिये। जो वादे चुनाव के समय किये गये थे उनको पूरा करने का काम शुरू किया गया है। 5 सालों में त्रिपुरा की जनता से रोजगार के वादे विकास के वादे जो किए गए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। त्रिपुरा की लगभग एक तिहाई जनसंख्या बेरोजगार है। उन्हें किसी न किसी तरह से रोजगार मुहैया कराना है। इसके साथ ही महिला सुरक्षा भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मुद्दों पर भी सरकार त्रिपुरा में कार्य करेगी।

 कम्युनिस्ट पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी अब त्रिपुरा में नही है। इसलिये किसी तरह की दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रशासन प्रशासन का काम करेगा किसी पॉलीटिकल पार्टी का काम नही किया जायेगा। 

संगोष्ठी में माय होम इंडिया, भारतीय जनता पार्टी व आरएसएस से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। संगोष्ठी की शुरुआत दीप प्रज्वलन व वंदेमातरम के साथ हुई। कार्यक्रम की इसी कड़ी में माल्यार्पण करने के साथ साथ मुख्य अथितयो को मोमेंटो, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

Exit mobile version