
मुंबई: लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपील 2022 के 37वें मुकाबले में केएल राहुल ने नया इतिहास रच दिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी रही। हालांकि पहला विकेट क्विंट के रुप में गिरने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे मनीष पांडे ने धीमी पारी खेली, जिससे टीम के रन बनाने की गाति धीमी हुई। लेकिन इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्टान के कप्तान केएल राहुल ने जो खेल दिखाया, उसने सभी का मन मोह लिया।
इस मुकाबले में केएल राहुल ने एक और शतक जड़ कर इतिहास रच दिया। केएल राहुल ने 62 गेंदों पर 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन बनाए। यह उनका तीसरा शतक है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल, कोहली के बाद सिर्फ ऐसे दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक सीज़न में एक ही टीम के ख़िलाफ दो शतक लगाने का रिकार्ड बनाया है।
इसके अलावा राहुल IPL में मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 8 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सुरेश रैना को पछाड़ दिया है, जिनके नाम मुंबई के खिलाफ 7 बार 50 से ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज था।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। लेकिन मुंबई के लिए इस सीजन लगातार दूसरा शतक जड़कर केएल राहुल ने रोहित के टी20 क्रिकेट में 6 शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
Published : 25 April 2022, 12:03 PM IST
Topics : Captain Indian Batsman IPL 2022 KL Rahul Lucknow Super Giants आइपीएल 2022 केएल राहुल क्रिकेट मुंबई लखनऊ