
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 29 मार्च को होना तय हुआ है। सतीश महाना विधानसभा अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे हैं और उनका स्पीकर बनना तय माना जा रहा है। वे पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ह्रदय नारायण दीक्षित की जगह लेंगे। राज्यपाल की ओर से विधानसभा स्पीकर के चुनाव के लिए कार्यक्रम पहले ही निर्धारित किया जा चुका है।
गौरतलब है कि योगी 2.0 सरकार में मंत्रियों की लिस्ट में सतीश महाना का नाम ना होने को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे, साथ ही कयास लगाए जा रहे थे कि उनको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
जानकारी के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिये सतीश महाना के नाम को लेकर सहमति बन गई है। बता दें कि महाना 1991 से लगातार विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में वे आठवीं बार विधायक बने हैं।
यूपी की विधानसभा को 29 मार्च के दिन नया स्पीकर मिल जाएगा। राज्यपाल की ओर से विधानसभा स्पीकर के चुनाव के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।
Published : 27 March 2022, 1:34 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश चुनाव नामांकन भाजपा लखनऊ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना