
लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने महराजगंज द्वारा आज महराजगंज जनपद की तीन विधानसभा सीटों पर अपने अधिकृत उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है। जिन सीटों पर सपा प्रत्याशियों की घोषणा हुई हैं, उनमें 317, सिसवा, नौतनवा और पनियरा विधानसभा सीट शामिला हैं। जानकारी के मुताबिक फरेंदा और सदर सीट पर भी सपा प्रत्याशियों की जल्द घोषणा की जायेगी।
बता दें कि महराजगंज जनपद की 317, सिसवा विधानसभा सीट के लिये सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने करीबी और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल को टिकट दिया है।
महराजगंज जनपद की नौतनवा विधानसभा सीट से सपा ने कुं. कौशल सिंह को प्रत्याशी बनाया है जबकि पनियरा विधानसभा सीटे के लिये कृष्णभान सिंह सैंथवार को टिकट दिया गया है।
Published : 7 February 2022, 5:24 PM IST
Topics : उम्मीदवार फरेंदा महराजगंज विधानसभा चुनाव सदर विधानसभा समाजवादी पार्टी सुशील कुमार टिबड़ेवाल