लखनऊ के नए एसएसपी दीपक कुमार ने संभाला पदभार, कहा- महिलाओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को आइपीएस अधिकारी दीपक कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की कुर्सी संभालने के बाद कहा कि प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 28 April 2017, 4:29 PM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आईपीएस अधिकारी दीपक कुमार ने शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। दीपक कुमार इससे पहले गाजियाबाद के एसएसपी रह चुके हैं। उन्होंने लखनऊ की कुर्सी संभालने के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि शहर काफी बड़ा है और यहां की कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि शहर में महिलाओं की सुरक्षा पुलिस के लिए चुनौती है और इसे हर हाल में सही किया जाएगा।
   

प्रेस वार्ता की खास बातें
1.    पुलिस कर्मियों की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी
2.    थाना स्तर पर ही छोटे मामले थानेदार खुद सुनकर निपटा लें
3.    परेशान लोगों की समस्याएं फौरन निपटाएं उन्हें बड़ा रूप ना लेने दें
4.    जो पुराने मामले हैं और जिन घटनाओं का खुलासा नहीं हो पाया है उनका खुलासा करने का प्रयास किया जायेगा
5.    शहर के अपराधों पर अंकुश लगाना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी
6.    पुलिसकर्मी स्थानीय जनता से तालमेल बनाकर रखें
7.    जनता के दिमाग में जो पुलिस का भय बना हुआ है उसे निकालने की कोशिश की जायेगी
8.    महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर नकेल कसी जायेगी
9.    अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जायेगा
10.    पुलिस की गस्त बढ़ाई जायेगी ताकि अपराधी किसी भी कीमत पर बच ना पाए

 

Published : 
  • 28 April 2017, 4:29 PM IST

No related posts found.