नगर निगम मुख्यालय में महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने का लक्ष्य रखा गया। इसके लिये मेयर के साथ सभी 110 वार्डों के सभासदों सहित व्यापारी प्रतिनिधियों ने भी शहर को साफ सुथरा बनाने में अपने अपने सुझाव दिए
लखनऊ: नगर निगम मुख्यालय में आयोजित एक बैठक में राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने का लक्ष्य रखा गया। इस मौके पर सभासदों, व्यापारी प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव मेयर संयुक्ता भाटिया के सामने रखे। मेयर ने राजधानी के सार्वजनिक स्थलों, बाजारों इत्यादि में साफ सफाई रखने के लिए सामने आए सुझावों पर नगर निगम अधिकारियों को अमल करने के निर्देश भी दिए।
इस मौके पर लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया ने माना कि राजधानी के स्मार्ट सिटी बनने में कई बड़ी अड़चनें हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सभी से सुझाव मांगे गए और उनमें से अच्छे सुझाव पर अमल करने के लिए नगर निगम अधिकारियों को उनकी ओर से निर्देश भी दिया गया। लखनऊ मेयर संयुक्ता भाटिया ने बताया की लखनऊ में के बाजारों सार्वजनिक स्थानों में गंदगी कूड़ा करकट न फैले, इसके लिए जगह-जगह डस्टबिन रखवाए जा रहे हैं और जिन सार्वजनिक स्थानों पर सुलभ शौचालयों की जरूरत है। वहां पर उनका निर्माण भी कराया जा रहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में लखनऊ मेयर संयुक्ता भाटिया ने माना कि सुलभ शौचालयों के एक बार निर्माण होने के बाद से उनके रखरखाव पर कोई भी सरकारी विभाग ध्यान नहीं देता है। जिससे उनकी स्थिति बद से बदतर होती चली जाती है। उन्होंने कहा की यह एक बड़ी चुनौती है और इसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए नगर निगम के सभासद रामकृष्ण यादव ने बताया की लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए निगम पार्षदों और व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की गई। जिसमें सभी के सुझाव पर अमल कर लखनऊ को एक स्मार्ट सिटी बनाने का प्रयास किया जाएगा।
Published : 22 March 2018, 7:14 PM IST
Topics : नगर निगम मेयर लखनऊ संयुक्ता भाटिया स्मार्ट सिटी