Bureaucracy: यूपी में कई आईएएस अफसरों के तबादले, कई जिलों की DM बदले गये

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों की तबादला कर दिया गया। इसके साथ ही कई जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गये। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 January 2024, 11:02 AM IST

लखनऊ: यूपी की योगी सरकार ने राज्य में कई आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। इसके साथ ही अलीगढ़, गाजियाबाद, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, रामपुर, मुरादाबाद, अमेठी समेत कई जिलों के जिलाधिकारियों का भी तबादला कर दिया है।

डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखिये ट्रांसफर की सूची।

1. बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है। 
2. अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है। 
3. गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है। 
4. कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है। 
5. फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर भेजा गया है। 
6. रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मंदर को जौनपुर का डीएम बनाया गया है। 
7. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल को मुरादाबाद का नगर आयुक्त बनाया गया है।
8. आगरा के मुख्य विकास अधिकारी मनिकनंदन ए. को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। 
9. जौनपुर जिलाधिकारी अनुज झा को एसीईओ राज्य निर्वाचन आयोग बनाया गया।
श्रम विभाग में तैनात निशा आनंद डीएम अमेठी बनायी गयीं।

10. जोगिंदर सिंह (VC बरेली) पीलीभीत के DM बने।

11. डॉ. विजय कुमार सिंह को फर्रुखाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है।

गाजियाबाद और रामपुर के डीएम को चुनाव आयोग की तैनाती की 3 साल की अवधि के मानक के तहत हटाया गया है।

Published : 
  • 30 January 2024, 11:02 AM IST

No related posts found.