लखनऊ: टैक्स चोरी को लेकर रेलवे गोदाम में जीएसटी कमिश्नर की छापेमारी, मचा हड़कंप

राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पार्सल गोडाउन पर स्टेट जीएसटी कमिश्नर ने टैक्स चोरी की शिकायत पर अचानक छापेमारी की। इस छापेमारी से वहां भारी हड़कंप मच गया। कई ऐसे पार्सल भी बरामद किये गये, जिनके टैक्स कागज नहीं थे।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 February 2018, 4:05 PM IST

लखनऊ: राजधानी के चारबाग रेलवे स्टेशन के गोडाउन पर स्टेट जीएसटी कमिश्नर ने टैक्स चोरी की शिकायत पर अचानक छापेमारी की। इस छापेमारी से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।  छापेमारी के दौरान स्टेट जीएसटी टीम को गोडाउन में कुछ ऐसा माल ऐसे भी बरामद हुए, जिनके कागजात पूरे नहीं थे। इस पर टीम ने उन सामानों को अपने कब्जे में ले लिया। 

 

मामले की जानकारी देते हुए स्टेट जीएसटी कमिश्नर एके राय ने बताया कि रेलवे गोडाउन पार्सल गोडाउन में टैक्स चोरी कर माल भेजे जाने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद स्टेट जीएसटी कमिश्नर ने छापेमारी की। 

Published :  10 February 2018, 4:05 PM IST