
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनी नगर के नादरगंज में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद यहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
सेलो प्लास्टिक कंपनी की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद इसपर काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
मौके पर पहुंची पुलिस इसके कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Published : 24 January 2019, 9:59 AM IST
Topics : अफरा तफरी उत्तर प्रदेश प्लास्टिक फैक्ट्री भीषण आग माहौल लखनऊ