लखनऊ: जन्मदिन पर डिंपल यादव पहुंची सपा कार्यालय, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, प्रदेश भर से आईं सपा महिला नेताओं से मुलाकात

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच शुक्रवार दोपहर बाद कन्नौज से पूर्व सांसद डिंपल यादव लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंची हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 15 January 2022, 4:43 PM IST

लखनऊः उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की जोरदार तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उस समय भारी जोश और उत्साह देखने को मिला जब कन्नौज की पूर्व सांसद डिम्पल यादव आज दोपहर बाद सपा पार्टी कार्यालय पहुंचीं। जन्मदिन के खास मौके पर पार्टी ऑफिस पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने डिम्पल का गर्मजोशी से स्वागत किया।

यूपी चुनाव को लेकर लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में महिला नेता भी पहुंची है। डिंपल यादव यहां सभी महिला नेताओं से मुलाकात कर रही हैं। महिला नेताओं के अलावा वह सपा के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर चुनावी तैयारियों को लेकर बातचीत भी करेंगी।

बता दें कि अखिलेश यादव भी आज सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंच गये थे। अखिलेश का भी जोरदार स्वागत किया गया। अखिलेश यादव ने अबसे थोड़ी देर पहले सपा ऑफिस में एक प्रेस कांफ्रेंस भी की और संवाददाताओं के कई सवालों के जबाव दिये। 

Published : 
  • 15 January 2022, 4:43 PM IST

No related posts found.