लखनऊ: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के नतीजों का आज ऐलान होने वाला है। राज्य में ठीक 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। वाटों की गिनती के बाद आज यूपी के 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत के चुनावी नतीजे आएंगे। डाइनामाइट न्यूज़ की इश रिपोर्ट में आप मतगणना के लेटेस्ट अपडेट और परिणाम जान सकते हैं।
1.05 PM: मुरादाबाद नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 37 हजार वोट से आगे चल रहे
12.40 PM: अयोध्या नगर निगम में महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी विजयी
12.20 PM: निकाय चुनाव में भाजपा को भारी बढ़त, आजम के गढ़ रामपुर में BJP गठबंधन के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी को मिली जीत
12.10 PM: गाजियाबाद में मेयर के लिए BJP प्रत्याशी सबसे आगे, 7वें राउंड में BJP की सुनीता दयाल 67 हजार वोट से आगे, 7वें राउंड में BJP की सुनीता दयाल 67165 वोटों आगे
12.05 PM: मुख्यमंत्री योगी के पूर्व OSD अभिषेक कौशिक की पत्नी भाजपा प्रत्याशी अनुकृति चौधरी सैद नगली नगर पंचायत अमरोहा में 1100 वोटों से आगे चल रही है।
11.25 AM: अयोध्या से BJP प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी आगे, सपा उम्मीदवार पिछड़े
11.10 AM: यूपी के 17 नगर निगम में 15 में भाजपा की बढ़त बरकरार। कानपुर में प्रमिला पांडेय आगे निकलीं, सपा-बसपा अभी एक-एक सीट पर सिमटी
10.15 AM: ताजा रुझानों में यूपी में नगर निगम की 17 में से 16 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इसी तरह नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायच और सभासद पदों पर भी भाजपा आगे है। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी है।
8.30 AM: अभी तक 45 सीटों के शुरुआती रुझानों में से 33 सीटों पर बीजेपी ने बनाई बढ़त, 8 सीटों पर SP को मिली बढ़त, 3 सीटों पर BSP को मिली बढ़त
यूपी में कड़ी सुरक्षा व्यस्था के बीच मतगणना की जा रही है। थोड़ी देर में शुरुआती दौर के रुझान आने शुरू होंगे। वोटिंग रिजल्ट जानने के लिये आप डाइनामाइट न्यूज़ के साथ बने रहिये।
बता दें कि प्रदेश के 75 जिलों में 760 नगर निकायों के लिए दो चरणों में वोटिंग हुई है। इनमें 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत हैं। पहले चरण में प्रदेश के 37 जिलों में और दूसरे चरण में 38 जिलों में वोटिंग हुई। वोटिंग के बाद आज अह चुनाव नतीजों की बारी है।

