Site icon Hindi Dynamite News

UP Board Exam: यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिये लखनऊ में कंट्रोल रूम की लॉचिंग, कल से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा, जानिये ये जरूरी गाइडलाइंस

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक परिषद (UPMSP) द्वारा कल यानी 24 मार्च 2022 से यूपी में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित। की जा रही है। इसके लिये आज लखनऊ में राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम की लांचिंग की गई। डाइनामाइठ न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़िये बोर्ड परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
UP Board Exam: यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिये लखनऊ में कंट्रोल रूम की लॉचिंग, कल से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा, जानिये ये जरूरी गाइडलाइंस

लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक परिषद (UPMSP)  द्वारा  कल यानी 24 मार्च 2022 से राज्य में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। बोर्ड परीक्षा के लिये आज राजधानी लखनऊ में राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम की लॉचिंग की गई। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने इस मौके पर कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कई अहम जानकारियां दी। राज्य भर में 8000 से ज्यादा केंद्रों पर परीक्षाएं होंगी। नकल रोकने के पुख्ता उपाय किये गये हैं। 

यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल तक,और 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। यूपी बोर्ड परीक्षा सुबह और शाम की शिफ्ट में होंगी। 

सुबह की शिफ्ट सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस बार यूपी सरकार ने राज्य बोर्ड परीक्षा में नकल पर रोक लगाने के पूरे इंतजाम कर लिए हैं। 

सरकार ने जिला मजिस्ट्रेट को परीक्षा केंद्रों पर छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो सुनिश्चत करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए वो अपने अधीनस्थ अफसरों से बैठकर करके लगातार चर्चा करते रहें।

बोर्ड परीक्षाएं, कोविड-19 दिशा निर्देशों का ध्यान रखते हुए ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। इस बार कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा में बैठने के लिए कुल 51,92,689 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। 

इसमें हाई स्कूल परीक्षा के लिए कुल 27,81,654 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें 15,53,198 लड़के और 12,28,456 लड़कियां हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 24,11,035 छात्र शामिल होंगे, जिनमें 13,24,200 लड़के और 10,86,835 लड़कियां हैं।

छात्र, यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर यूपी बोर्ड परीक्षा का पूरा टाइम टेबल (UP Board 10th, 12th time table 2022) चेक कर सकते हैं। 

Exit mobile version