UP Assembly Election: यूपी चुनाव में गठबंधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार का बड़ा बयान, जानिये क्या बोले लल्लू

उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के लिये अब लगभग चार माह का वक्त रह गया है। यूपी चुनाव में गठबंधन को लेकर कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने बड़ा बयान दिया। पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 5 September 2021, 5:16 PM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अब काफी कम वक्त रह गया है, ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी चुनावी रणनीति बनाने में जुट हुई है। चुनावी तैयारियों के बीच कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को चुनावी गठबंधन को लेकर एक बड़ा बयान दिया। अजय कुमार लल्लू ने साफ किया कि आगामी चुनाव में उनकी पार्टी केवल छोटे दलों के साथ ही गठबंधन करेगी। अजय कुमार लल्लू ने एक कुशीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा पर निशाना साधा और भाजपा को किसान विरोधी सरकार बताया।

एक न्यूज ऐजेंसी को दिये बयान में कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आगामी विधान सभा चुनावों के लिए उनकी पार्टी किसी बड़े दल से हाथ मिलाने के बारे में विचार भी नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी केवल छोटे दलों के साथ गठबंधन करेगी। 

उन्होंने कहा कि पिछले 32 वर्षों में उत्तर प्रदेश पर शासन करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), बसपा और सपा की सरकारें लोगों के भरोसे पर खरा उतरने में नाकाम रहीं और कांग्रेस राज्य में वापसी करने के लिए तैयार है। लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों की नजरों में, अगले वर्ष होने वाले चुनावों में भाजपा को चुनौती देने वाली मुख्य पार्टी कांग्रेस ही है।

लल्लू ने कहा कि पार्टी प्रियंका गांधी की देखरेख में यूपी चुनाव लड़ेगी। प्रदेश के लोगों ने भरोसा जताया कि पार्टी प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में चुनाव जीतेगी और अगली सरकार का गठन करेगी।

रविवार को ही अपने गृह जनपद कुशीनगर के पडरौना में आयोजित प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। 2014 में पीएम ने पडरौना चीनी मिल चालू कराने का वादा किया नतीजा किसानों से छल हुआ। गन्ना के दाम में बढ़ोतरी सरकार भूल ही गई। यह किसान विरोधी सरकार है।

Published : 
  • 5 September 2021, 5:16 PM IST