लखनऊ: राजबब्बर ने गांधी जी को बताया किसानों, गरीबों और नौजवानों का मसीहा

लखनऊ में गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर समेत दूसरे कांग्रेसी नेताओं ने गांधी जी की फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राजबब्बर ने गांधी जी को किसानों, गरीबों और नौजवानों का मसीहा बताया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 2 October 2017, 3:42 PM IST

लखनऊ: कांग्रेस मुख्यालय में गांधी जयंती के अवसर पर राजबब्बर समेत दूसरे कांग्रेसी नेताओं ने गांधी जी के फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राजबब्बर ने गांधी जी को किसानों, गरीबों और नौजवानों का मसीहा बताया।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी में गांधी जी का योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होनें ही सबसे पहले बिहार के चंपारण जिले के किसानों की समस्याओं को लेकर 1918 में पहला सत्याग्रह आन्दोलन किया था। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में हमेशा गांधी जी के बताये गये मूलमंत्र 'भाईचारें' को लेकर ही सरकार चलाई है और समाज में भाईचारे को कभी खत्म नही होने दिया।

 भाजपा पर 'गांधी जी' के अपमान का लगाया आरोप लगाया

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को गांधी जी को 'चतुर बनिया' बताने वाले बयान को लेकर भी तीखी आलोचना की। इस दौरान राजबब्बर ने अमेठी में प्रस्तावित कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे को प्रशासन द्वारा मंजूरी न दिये जाने पर भी हमला बोला। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अंदर 'करो या मरो' का नारा देकर भरा जोश

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने बताया कि भारतीय मुद्रा के ऊपर राष्ट्रपिता का चित्र हटा कर भाजपा ने देश का अपमान किया है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता राष्ट्रपिता के इस अपमान का बदला भाजपा सरकार से जरूर लेगा। इस दौरान उन्होनें आगामी 2019 के आम चुनावों को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से अभी से जुट जाने को भी कहा।

Published : 
  • 2 October 2017, 3:42 PM IST

No related posts found.