लखनऊ: कंपनी के मालिक ने महिला के साथ की अश्लील हरकत, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

यूपी की राजधानी में कंपनी के मालिक ने अपने गोदाम में पीड़ित महिला के साथ छेड़खानी कर दी जिसके बाद महिला ने शोर मचा दिया । पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 July 2024, 11:21 AM IST

 लखनऊ: आलमबाग कोतवाली में संचालित एक कंपनी के मालिक ने महिला कर्मचारी को धोखे से गोदाम में बुलाकर अश्लील हरकत करने लगा। जिसपर महिला ने विरोध करते हुए पुलिस को सूचना दी | सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने आरोपी मालिक को हिरासत में ले महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार आलमबाग इंस्पेक्टर एसएस महादेवन ने बताया कि आशियाना थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के अनुसार वह थाना क्षेत्र में संचालित एक संस्थान में काम करती है। रोज की तरह वह मंगलवार सुबह अपने ऑफिस काम पर गई थी। आरोप है कि उसकी कम्पनी के मालिक नीरज मोतीयानी उससे गोदाम की चाबी मँगाकर नीचे बुलाया और उस पर परफ्यूम छिड़क बदनीयत की भावना से अशलील हरकत करने लगे। जिसके बाद उसने शोर मचा कर्मचारियों को एकत्र कर पुलिस को कन्ट्रोल नम्बर पर सूचना दी |

 सूचना पर पहुंची आलमबाग पुलिस ने आरोपित कंपनी मालिक को कस्टडी में लेकर पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित के खिलाफ विधिक कार्यवाई में शुरू कर दी है।
 यूपी में पुलिस महकमे में कई बदलाव किए जा रहे हैं लेकिन कुछ लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। 

इस मामले पर पुलिस द्वारा तुरंत एक्शन लेने के बाद लोगों ने पुलिस की सरहाना की है। लोगों ने कहा हम लोगों को उम्मीद है कि पुलिस सख्त कार्यवाही करते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलायेगी। 

 

Published : 
  • 11 July 2024, 11:21 AM IST

No related posts found.