मायावती पर दिए गए अभद्र बयान का अखिलेश यादव ने किया जबरदस्त पलटवार.. कहा- ये देश की महिलाओं का अपमान

मायावती पर भाजपा की महिला विधायक द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर अब अखिलेश यादव ने जोरदार पलटवार किया है, उन्होने कहा यह देश की महिलाओं का अपमान है। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में पढें अखिलेश यादव ने और क्या कहा..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 January 2019, 12:04 PM IST

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती पर भाजपा की महिला विधायक द्वारा की गई टिप्पणी का लेकर अखिलेयादव ने जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा मुगलसराय से भाजपा की महिला विधायक ने जिस तरह के आपत्तिजनक अपशब्द सुश्री मायावती जी के लिए प्रयोग किए हैं वे घोर निंदनिय हैं। ये भाजपा के नैतिक दिवालियापन और हताशा का प्रतीक है। ये देश की महिलाओं का भी अपमान है। 

 

साधना सिंह ने मायावती के बारे में अभद्र टिपण्णी करते हुए कहा कि वह ना तो महिला लगती हैं और ना ही पुरुष लगती हैं। साधना सिंह यहीं नहीं रुकी, उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी महिला तो किन्नरों से भी बदतर हैं।  साधना सिंह ने गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए कहा, 'जिस महिला का इतना बड़ा चीरहरण हो, वह सत्ता के लिए आगे नहीं आती है। इनका सबकुछ लुट गया लेकिन फिर भी इन्होंने कुर्सी के लिए अपमान पी लिया। 

महिला विधायक आगे कहा, 'जिस दिन महिला का ब्लाउज, पेटीकोट और साड़ी फट जाए, वह महिला सत्ता के लिए आगे नहीं आती है। उसको पूरे देश की महिला कलंकित मानती है। वह तो किन्नर से भी ज्यादा बद्तर है क्योंकि वह तो ना नर है और ना महिला है।' बता दें कि साधना सिंह चंदौली जिले की मुगलसराय विधानसभा सीट से विधायक हैं। बबुरी में किसान कुम्भ महाअभियान कार्यक्रम में तहत रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह भी मौजूद थे.

Published : 
  • 20 January 2019, 12:04 PM IST

No related posts found.