कैराना-नूरपुर की जीत पर बोले अखिलेश यादव- उपचुनाव में देश को बांटने वालों की हार हुई

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और रालोद की जीत पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई देने के साथ ही क्षेत्र की जनता का भी शुक्रिया अदा किया। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 31 May 2018, 6:37 PM IST

लखनऊ: कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल की जीत पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई देने के साथ ही कैराना और नूरपुर की जनता का भी शुक्रिया अदा किया।

 

 

उपचुनाव में जीत के बाद प्रेस कांफ्रेंस में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कैराना और नूरपुर में देश को बांटने वालों की हार हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने खुद के खेल के कारण ही हारी है। 

इस दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश ने भाजपा पर अपने सत्ता में काबिज होने के वक्त जनता से किये गये वादों से मुकरने और लोगों के बीच भेदभाव फैलाने का आरोप भी लगाया। उपचुनाव के परिणाम आने के बाद सपा मुख्यालय पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर जीत का जश्न मनाया और ढोल-नगाड़ों के साथ एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

इस मौके पर अखिलेश यादव ने सपा के साथ गठजोड़ कर चुनाव लड़ने वाले सभी राजनीतिक दलों लोकदल, पीस पार्टी, निषाद पार्टी, महान पार्टी आदि को भी जीत पर बधाई दी।
 

Published : 
  • 31 May 2018, 6:37 PM IST

No related posts found.