Site icon Hindi Dynamite News

लखनऊ: किसानों पर लाठीचार्ज..अखिलेश यादव ने सरकार पर किया जोरदार हमला

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर किसानों पर की गयी लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन के मौके पर किसानों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
लखनऊ: किसानों पर लाठीचार्ज..अखिलेश यादव ने सरकार पर किया जोरदार हमला

लखनऊ: मंगलवार को गाजियाबाद में यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर किसानों पर पुलिस द्वारा की गयी लाठीचार्ज को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर जोरदार हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए किसानों का उत्पीड़न कर रही है। अखिलेश ने कहा कि यह सरकार घोटाले करने में लगी हुई है जबकि प्रदेश का पढ़ा लिखा नौजवान सड़कों पर घूमने को मजबूर है।

 

 

सरकार बताये, किसानों को कितना लाभ दिया गया

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश ने सवाल पूछते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पहले यह बताएं कि उनकी सरकार द्वारा आलू किसानों का कितना आलू खरीदा है गया है और गन्ना किसानों को अब तक कितना लाभ सरकार अब तक दे पाई है?  प्रदेश में डेयरी प्लांट, कन्नौज में इत्र उद्योग समेत दूसरी मंडियों के निर्माण पर रोक लगाने का आरोप मढते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास को बढ़ाने के बजाए इसे पीछे ले जाने में लगी है।

सपा की सदस्यता 

इस मौके पर इंजीनियर खेमचन्द्र कोली को सपा अध्यक्ष अखिलेश ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि यह सिविल इंजीनियर है और आज देश में सिविल इंजीनियरों की काफी ज्यादा जरूरत है।

कार्यकर्ताओं का सम्मान और बाढ़ पीड़ितों की मदद

इस मौके पर अखिलेश यादव ने जौनपुर से साइकिल चलाकर लखनऊ पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया। जबकि कार्यकर्ताओं ने भी अखिलेश यादव को शॉल ओढाकर सम्मानित किया। वहीं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने अखिलेश यादव को केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 5 लाख रुपए का चेक भी सौंपा, जिस पर उन्होंने व्यापारियों का आभार जताया।
 

Exit mobile version