दोपहर 3 बजे तक कुल 46.52 फीसदी मतदान, देखें किस राज्‍य में कितनी वोटिंग

सात चरणों में होने वाला लोकसभा चुनाव 2019 अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। आज लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान चल रह है। बीती शाम को ही मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। छठे चरण में 07 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 May 2019, 3:47 PM IST

नई दिल्‍ली: छठे चरण के दौरान सभी सातों राज्‍यों की 59 लोकसभा सीट पर दोपहर तीन बजे तक कुल 46.52 प्रतिशत मतदान हुआ है।

पश्चिम बंगाल - 63.09
दिल्‍ली - 36.73
हरियाणा - 47.57
उत्‍तर प्रदेश - 40.96
बिहार - 43.86
झारखंड - 54.09
मध्‍यप्रदेश - 48.53

वहीं दोपहर एक बजे तक तक 35.22 फीसदी मतदान हुआ था। पश्चिम बंगाल में 55.58 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 34.30 फीसदी, दिल्ली में 32.98 फीसदी, बिहार में 35.22 फीसदी, मध्य प्रदेश 41.25 प्रतिशत, हरियाणा में 38.16 फीसदी, झारखंड में 46.16 फीसदी मतदान हुआ।

Published : 
  • 12 May 2019, 3:47 PM IST

No related posts found.