
बलरामपुर: लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भयमुक्त, प्रलोभन मुक्त, समावेशी रूप से संपन्न कराए जाने हेतु प्रक्रिया संचालित है। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया की नामांकन पत्र वापसी एवं प्रतीक आवंटन प्रक्रिया निष्पक्ष, सकुशल संपन्न कारवाई गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक लोकसभा संसदीय सीट श्रावस्ती के लिए कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिनमें से 05 नामांकन पत्र खारिज हो गए थे।
गुरुवार को नाम वापसी के दिन एक प्रत्याशी ने अपनी उम्मीदवारी वापस ली। अब लोकसभा संसदीय सीट श्रावस्ती के लिए कुल 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। उन्होंने बताया की नाम वापसी के उपरांत चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।
ये प्रत्याशी है लोकसभा के चुनावी मैदान में
1-मोइनुद्दीन अहमद खान - बसपा - हाथी
2 -राम शिरोमणि वर्मा - सपा - साइकिल
3 - साकेत मिश्रा - भाजपा - कमल
4 - अहमद जिया खान - पीसपार्टी - कांच का गिलास
5 - कृष्ण कुमार मौर्य - सम्यक पार्टी - करनी
6 - कुमारी गीता गौतम - राष्ट्रीय जनता पार्टी - चारपाई
7 - युगल किशोर शुक्ल - आम जनता पार्टी (इंडिया)- रोड रोलर
8 -हनुमान प्रसाद मिश्र - किसान मजदूर संघर्ष पार्टी - नेल कटर
9 - अनिल कुमार तिवारी - निर्दलीय - बैटरी टॉर्च
10 - मालिक राम - निर्दलीय - अंगूठी
11 - शांतिदेवी - निर्दलीय - केतली
12 - सुजीत कुमार - निर्दलीय - मेज
Published : 9 May 2024, 6:07 PM IST
Topics : candidates Fray Lok Sabha elections parliamentary seat Shravasti चुनावी मैदान प्रत्याशी लोकसभा चुनाव श्रावस्ती संसदीय सीट