
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी का विरोध होने लगा है। इंडिया गठबंधन की प्रमुख पार्टी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा ही कन्हैया कुमार को बाहरी बताकर उनको यहां से प्रत्याशी बनाये जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को दिल्ली कांग्रेस पार्टी के दफ्तर के बाहर कन्हैया कुमार क खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन ठीक ऐसे वक्त हो रहा है, जब कन्हैया कुमार का आज ही चुनाव कार्यालय का उद्घाटन होना है।
दिल्ली में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
➡️दिल्ली में कन्हैया कुमार के नामांकन के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रोटेस्ट
➡️अरविंदर सिंह लवली ने रविवार सुबह दिया दिल्ली अध्यक्ष पद से इस्तीफा#LokSabhaElections2024 #ArvinderSinghLovely #Congress pic.twitter.com/cX5VqMcudG— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 28, 2024
दूसरी तरफ कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अरविंदर सिंह लवली के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी महासचिव दीपक बावरिया के खिलाफ प्रदर्शन किया। आलाकमान से बावरिया को हटाने की मांग की जा रही है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा “बावरिया हटाओ, दिल्ली कांग्रेस कमेटी बचाओ” के नारे लगाये जा रहे हैं।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले रविवार सुबह अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले शीला सरकार में 12 साल तक मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने टिकट न मिलने पर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।
Published : 28 April 2024, 1:38 PM IST
Topics : candidature Kanhaiya Kumar Lok Sabha Election कन्हैया कुमार कांग्रेस प्रत्याशी कार्यकर्ता नई दिल्ली प्रदर्शन विरोध