
नई दिल्ली: देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबियत फिर से बिगड़ गई। उनको दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महीने में तीसरी बार आडवाणी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालकृष्ण आडवाणी 96 वर्ष में उम्र सबन्धी तमाम बीमारियों से ग्रसित हैं।
लालकृष्ण आडवाणी को बीती 3 जुलाई को भी तबियत बिगड़ने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया था कि पूर्व उप प्रधानमंत्री बढ़ती आयु संबन्धी तमाम समस्याओं से ग्रसित हैं। इसी तरह इस बार भी तबियत में दिक्कत होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार डॉक्टरों के अनुसार अभी हालत स्थिर है। मालूम हो कि राष्ट्रपति ने इसी वर्ष लाल कृष्ण आडवाणी को देश को सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा है। इनको देश के दूसरे सबसे बड़े सम्मान पद्म विभूषण से भी नवाजा जा चुका है। लालकृष्ण आडवाणी की लंबे समय तक देश की सेवा में बड़ी भागीदारी रही। इन्होंने राम मंदिर में भी अहम भूमिका निभाई।
Published : 6 August 2024, 6:47 PM IST
Topics : BJP leader Health hospitalized L K Advani अपोलो अस्पताल तबीयत भर्ती भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी