
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल के एक सक्रिय आतंकी को गिरफ्तार किया है। इस आंतकी की गिरफ्तारनई दिल्ली रेलवे स्टेशन से की गई। यह गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
गिरफ्तार आतंकी की पहचान रियाज अहमद के रूप में की गई। रियाज लंबे समय से जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सक्रिय था।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार से हथियार और गोला बारूद प्राप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी सेना का सेवानिवृत कर्मी है।इस मामले में विस्तृत जारनकारी का इंतजार किया जा रहा है।
Published : 6 February 2024, 1:46 PM IST
Topics : arrested Lashkar e Taiba New Delhi Railway station terrorist आतंकी गिरफ्तार नई दिल्ली पुलिस रेलवे स्टेशन लश्कर ए तैयबा