झारखंड के चतरा में बड़ी मात्रा में अफीम डोडा एवं अफीम बरामद

झारखंड के चतरा जिले में शुक्रवार को भारी मात्रा में अवैध अफीम डोडा और अफीम जब्त की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 June 2023, 8:32 AM IST

चतरा: झारखंड के चतरा जिले में शुक्रवार को भारी मात्रा में अवैध अफीम डोडा और अफीम जब्त की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि राजपुर थाना क्षेत्र के बनियाबांध गांव में अफीम की खेती की गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक घर पर छापा मारा और यह जब्ती की।

उसने बताया कि 218 किलोग्राम अफीम डोडा एवं चार किलो 600 ग्राम अफीम बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि बरामद अफीम डोडा और अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 54 लाख रुपये आंकी गई है।

उसने बताया कि इस संबंध में स्वापक नियंत्रण एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले से जुड़े तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है।

 

Published :  10 June 2023, 8:32 AM IST