बिरसा मुंडा जेल: जिसका किया उद्घाटन, उसी जेल के कैदी बने लालू

अदालत ने लालू यादव समेत 16 आरोपियों को 23 दिसम्बर को चारा घोटाले में दोषी करार दिया था, तब से लालू यादव रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद है। यह वही जेल है, जिसको लालू यादव ने ही बनवाया था।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 January 2018, 5:12 PM IST

नई दिल्लीः आरजेडी सुप्रीमों और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को रांची की सीबीआई अदालत ने चारा घोटाले में साढ़े तीन साल की सजा सुनाई है। अदालत ने लालू यादव समेत 16 आरोपियों को 23 दिसम्बर को चारा घोटाले में दोषी करार दिया था, तब से लालू यादव रांची बिरसा मुंडा जेल में बंद है। यह वही जेल है जिसको लालू ने ही बनवाया था। 

लालू ने ही बनवाया था जेल

यहां दिलचस्प तथ्य है कि इस जेल को बनवाने और उद्घाटन करने कार्य भी लालू प्रसाद यादव ने ही किया। इस यात्रा के साथ लालू चौथी बार बिरसा मुंडा जेल की हवा खाने जा रहे हैं। रांची के बिरसा मुंडा जेल में लालू के साथ इस मामले में दोषी करार दिये गये अन्य नेता और पूर्व अधिकारी भी बंद रहे।

वीआईपी कैदी होंगे लालू 

हालांकि लालू यादव को वीआईपी कैदियों की तरह रखा जाएगा। लालू यादव को भोजन बनाने की भी सुविधा मिलेगी। लालू चाहेंगे तो वे बाहर से भी खाना मंगा सकते हैं।

Published : 
  • 6 January 2018, 5:12 PM IST

No related posts found.