
जकार्ता: भारतीय युवा सनसनी लक्ष्य सेन ने गुरुवार को इंडोनेशिया ओपन 2023 के शीर्ष-16 मुकाबले में मलेशिया के एनजी ज़े योंग को हराकर क्वार्टरफाइनल में कदम रखा।
लक्ष्य ने पुरुष एकल मुकाबले के पहले गेम में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए अपने मलेशियाई प्रतिद्वंदी को 19-21, 21-8, 21-17 से मात दी।
विश्व नंबर 12 लक्ष्य क्वार्टरफाइनल में इंडोनेशिया के जॉनथन क्रिस्टी का सामना करेंगे जो अपने हमवतन शेसर हिरेन रुस्तावितो को हराकर आ रहे हैं। (वार्ता)
Published : 26 January 2023, 3:39 PM IST