
कुशीनगर: तरयासुजान थाना क्षेत्र में गोवंश से लदी ट्रक गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई और डिवाइडर में जा भिड़ी। इस हादसे में तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं। वहीं 5 पशुओं के मारे जाने की बात कही जा रही है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर यूपी 58 2692 नंबर की ट्रक से 24 राशि गोवंशीय पशु को निर्दयता पूर्वक बाँध कर बिहार की ओर ले जाया जा रहा था कि वह विपरीत दिशा से आ रही गन्ना लदी ट्राली से टकरा गई।
इसके बाद ट्रक डिवाइडर में जा टकराई और ट्राली पलट गई जिसमें तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। वहीं ट्रक में लदे 5 पशुओं ने दम तोड़ दिया। डॉयल 100 पर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लेकर घायलों को इलाज के लिए तमकुहीराज सरकारी अस्पताल भेजवा दिया है। एक पशु ट्रक में अंतिम सांस ले रहा था लेकिन पशु चिकित्सक इलाज के लिए नहीं मिल सके। माना जा रहा है कि यह पशु तस्करी का मामला भी हो सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Published : 12 January 2019, 5:31 PM IST
Topics : Kushinagar uttar pradesh उत्तर प्रदेश कुशीनगर ट्रक तरयासुजान