कुशीनगर: अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन का अभियान तेज, ट्रैक्टर-ट्राली समेत माफ़िया गिरफ्तार

अवैध बालू खनन माफ़ियाओं के खिलाफ प्रशासन ने कार्यवाही शुरू कर दी है, जिससे इस अवैध काम में जुटे माफियाओं में हड़कंप मच गया है। एसडीएम ने सख्ती दिखाते हुए ट्रैक्टर-ट्राली समेत खनन माफ़िया गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 July 2018, 7:49 PM IST

कुशीनगर: शासन की सख्ती के बाद प्रशासन ने बालू का अवैध खनन करने वाले माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसडीएम अरविंद कुमार ने टीम के साथ बरवां रतनपुर पहुंचकर अवैध खनन से बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया है। मौके से खनन माफ़िया ओम प्रकाश गिरि को धर दबोचा गया।

अवैध बालू खनन माफियाओं पर शिकंजा कसने के सरकारी फ़रमान के अनुपालन में प्रशासन ने अपनी कार्यवाही और खनन माफियाओं की धर-पकड़ तेज कर दी है। जिससे बालू माफियाओं में हड़कम्प मच गया है।

इस अभियान के तहत प्रशासन ने बरवां रतनपुर अवैध खनन में जुटे ट्रैक्टर (UP 57 L 8534) को सीज कर दिया है। साथ ही एक खनन माफिया को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्यवाही की जा रही है।

Published : 
  • 21 July 2018, 7:49 PM IST