कुशीनगर: पुलिस ने 10 वर्षों से फरार इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडेय द्वारा अपराधियों के विरुद्ध शुरू किये गये अभियान के तहत पुलिस ने 10 वर्षो से फरार चल रहे एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 May 2018, 6:59 PM IST

कुशीनगर: पटहेरवा पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 10 वर्षों से फरार चल रहे एक कुख्यात अपराधी को धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत कई मुकदमे में पुलिस में पंजीकृत थे और उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम भी घोषित था।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडेय द्वारा अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज रामकृष्ण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फरार अपराधी बिजय उर्फ पतरु शुक्ला पुत्र रामेश्वर दयाल को 315 बोर कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को फाजिलनगर कस्बे के बघौच मोड़ से गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार बदमाश पटहेरवा थाना क्षेत्र के भठही बुजुर्ग का रहने वाला है।

वांछित बदमाश को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पटहेरवा कमलेश सिंह के अलावा हमराही पुलिस के एसआई विवेकानंद सिंह, कांस्टेबल हीरालाल गुप्ता, सत्यनारायण राय, जनार्दन  यादव, महेंद्र यादव आदि शामिल रहे। 
 

Published : 
  • 21 May 2018, 6:59 PM IST

No related posts found.