कर्नाटक में सांप्रदायिक झड़प, दो लोगों की मौत, छह घायल

कर्नाटक में कोप्पल जिले के एक गांव में गुरूवार को सांप्रदायिक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 August 2022, 6:48 PM IST

कोप्पल: कर्नाटक में कोप्पल जिले के एक गांव में गुरूवार को सांप्रदायिक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार यह झड़प एक हिंदू लड़के और एक मुस्लिम लड़की के कथित प्रेम-प्रसंग के कारण हुई।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: फरेंदा में चौकी प्रभारी और अधिवक्ताओं में बीच सड़क पर झड़प, जबरदस्त आक्रोश, देखिये वीडियो

मुहर्रम के दौरान हिंदू लड़का उस लड़की से मिलने गया था। इसके कारण दोनों समुदायों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया और हिंसा भड़क उठी, जिसमें वली पाशा (22) और येनकप्पा तलवाड़ (60) की मौत हो गई।(वार्ता)

Published :  11 August 2022, 6:48 PM IST