
कोलकाता: कोलकाता के चांदनी चौक इलाके में स्थित एक बहु मंजिला इमारत में शनिवार को आग लग गई।
उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना में कोई घायल नहीं हुआ है और दमकल विभाग ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारी ने बताया कि आग पूर्वाह्न 10 बजकर करीब 25 मिनट पर लगी और इसे बुझाने के लिए दमकल विभाग ने चार गड़ियां मौके पर भेजी। उन्होंने बताया, ‘‘अबतक आग लगने की वजहों का पता नहीं चला है।’’
कोलकाता के बीचोंबीच बसा चांदनी चौक भीड़-भाड़ वाला इलाका है।
Published : 11 November 2023, 4:27 PM IST
Topics : आग कोलकाता चांदनी चौक दमकल विभाग मंजिला इमारत