
नयी दिल्ली: हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने बुधवार को महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप को खिलाड़ियों के बेहद महत्वपूर्ण बताया। यह चैंपियनशिप 13 से 23 मार्च तक पुणे में होने वाली है। टिर्की ने कहा कि महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप भारतीय टीम के मुख्य संभावित खिलाड़ियों के नये समूह को चुनने के मंच का भी काम करेगा।
हॉकी इंडिया ने कहा कि राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में 28 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की भागीदारी होगी, जिसमें भारतीय टीम के सदस्य अपने-अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगे।
हॉकी इंडिया के चयनकर्ता सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बारीकी से नजर रखेंगे और उनकी सिफारिश के आधार पर एक नया कोर ग्रुप बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कोर समूह में जगह बनाने के लिए हर खिलाड़ी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। हमें अभी से एफआईएच महिला विश्व कप (2026) और लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए तैयारी शुरू करनी होगी।
Published : 6 March 2024, 6:02 PM IST
Topics : 13 मार्च hockey team Indian women अध्यक्ष चैम्पियनशिप दिलीप टिर्की पुणे राष्ट्रीय महिला हॉकी हॉकी इंडिया