
नई दिल्ली: देश के 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार शाम को सरकार ने पद्मश्री पाने वालों की सूची जारी की। इस बार कुल 106 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. इस लिस्ट में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं। पद्म श्री की सूची में मध्य प्रदेश के डॉक्टर एमसी डावर का नाम भी शामिल है। डॉ डावर केवल 20 रुपये में मरीजों का इलाज करते हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये डॉक्टर एमसी डावर के बारे में।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहने वाले डॉ. मुनीश्वर चंद्र डावर की उम्र इस समय 77 साल है। उनको देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए चुना गया है। डॉ. डावर जबलपुर में सिर्फ 20 रुपये में लोगों का इलाज करते हैं।
डॉ. डावर रोजाना करीब 200 मरीजों को देखते हैं और उनका उपचार करते हैं। इसके साथ ही महंगाई के इस दौर में फीस के रूप में 20 रुपये की मामूली राशि स्वीकार करते हैं
डॉ. डावर का जन्म 16 जनवरी, 1946 को पंजाब (पाकिस्तान) में हुआ था। विभाजन के बाद वे भारत आ गए. 1967 में उन्होंने जबलपुर से एमबीबीएस (बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी) का कोर्स पूरा किया।
उन्होंने 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लगभग एक वर्ष तक भारतीय सेना में भी काम किया, उसके बाद 1972 से वे जबलपुर में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व रक्षा मंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव समेत उत्तर प्रदेश की आठ विभूतियों को देश के शीर्ष नागरिक सम्मान ‘पद्म अवार्ड’ देने की घोषणा की गई है।
Published : 26 January 2023, 5:55 PM IST
Topics : Dr MC Dawar Madhya Pradesh Padma Shri Award Republic Day डॉक्टर एमसी डावर पद्मश्री सम्मान मध्य प्रदेश