
मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके के निधन के बाद से पूरे बॉलीवुड शोक में डूबा है। गुरुवार को मुंबई में केके की अंतिम यात्रा में पूरा बॉलीवुड जगत उमड़ पड़ा। बर्सोवा श्मशान घाट में उनका पार्थिव शरीर पंचत्तव में विलिन हो गया। बेटे नकुल ने पिता केके को मुखाग्नि दी।
गमगिन माहौल के बीच भारी संख्या में पहुंचे लोगों नम आंखों से सिंगर को अंतिम विदाई दी। इस मौके पर बॉलीवुड की कई हस्तियां मौजूद रहीं।
दिवंगत गायक की अंतिम यात्रा उनके घर से श्मशान घाट तक शुरू होने पर बेटे नकुल को अनुष्ठान करते देखा गया।
जैसे ही केके की अंतिम यात्रा शुरू हुई, गीतकार-लेखक जावेद अख्तर दिवंगत गायक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। अंतिम संस्कार में जावेद अख्तर अलावा सिंगर-कंपोजर शंकर महादेवन, सिंगर सुदेश भोसले, सिंगर अलका याज्ञनिक, राहुल वैद्य, अभिजीत भट्टाचार्य गायक जावेद अली और सलीम मर्चेंट समेत कई हस्तियां पहुंची।
वहीं इस दौरान सिंगर श्रेया घोषाल रोती नजर आईं। मशहूर गायक केके के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए फिल्म निर्माता कबीर खान अपनी पत्नी मिनी माथुर के साथ पहुंचे।
बता दें कि सिंगर केके ने अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट के बाद कोलकाता में अपनी अंतिम सांस ली।
वहीं दिवंगत गायक केके को अमूल टोपिकल ने भी श्रद्धांजलि दी। इस अमूल टोपिकल में केके स्टेज पर अपना गाना 'यारों...याद आएंगे ये पल' गाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा टोपिकल पर 'अलविदा केके 1968-2022' लिखा हुआ था।
Published : 2 June 2022, 3:13 PM IST
Topics : Bollywood Singer Bollywood World Celebritis KK Funeral अंतिम यात्रा अंतिम संस्कार बॉलीवुड जगत बॉलीवुड सिंगर शोक लहर