
नई दिल्ली: एक झटके में पुडुचेरी के उप राज्यपाल के पद से हटायी गयीं सेवानिवृत्त आईपीएस किरन बेदी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में केन्द्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें कहा कि उप राज्यपाल के रुप में काम करना उनके लिए जीवन का एक बेहद महत्वपूर्ण अनुभव रहा है।
बेदी ने राज्य के लोगों का आभार व्यक्त किया है। साथ ही जिन लोगों ने उनके साथ काम किया उनके प्रति भी उन्होंने विशेष तौर पर आभार जताया।
Published : 17 February 2021, 12:34 PM IST