
कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी नाबालिक लड़की को अगवा करने और लड़की के साथ गलत काम करने आरोप में कोल्हुई पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ अपहरण का मुक़दमा दर्ज किया है।
परिजनों का आरोप
मिली जानकारी अनुसार कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिक लड़की के परिजनों ने कोल्हुई थाने मे तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी नाबालिक लड़की के साथ गांव के तीन युवकों ने शौच के लिए जाते समय गलत काम किया। परिजनों ने आरोपियों पर इससे पहले भी उनकी बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया था।
एसपी से शिकायत
पीड़ित नाबालिक लड़की के परिजनों ने कई दिनों तक कोल्हुई थाने के चक्कर लगाए किन्तु सुनवाई नहीं होने पर एसपी से शिकायत की।
जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट
मामले में नाबालिक लड़की के परिजनों ने तो आरोपितों पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं लेकिन मामले में अंदरूनी जांच के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट होगी।
क्या कहते हैं एसओ
एसओ कोल्हुई दिनेश गौड़ ने बताया कि तीन आरोपितों निखिल, प्रदीप, सन्नी के विरुद्ध 363, 506 के तहत मुक़दमा दर्ज कर लिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
Published : 9 February 2024, 12:23 PM IST
Topics : अपहरण कार्रवाई कोल्हुई थाना नाबालिक लड़की महराजगंज