खेसारी लाल यादव का ‘बोल बम’ का नया गाना youtube पर मचा रहा तहलका, देख चुके हैं लाखों लोग

सावन का महीना शुरू होने के साथ ही कांवड़िये भी अपनी यात्रा की शुरुआत कर देते हैं। बिना बोल बम के गानों के कांवड यात्रा अधूरी सी लगने लगती है। सावन के मौके पर भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव ने कांवड़ियों के लिए अपने जबरदस्त गानों से धूम मचा रखी है। हाल ही में खेसारी लाल का एक नया गाना रिलीज हुआ है जिसने धूम मचा दी है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 July 2019, 2:11 PM IST

नई दिल्ली: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने सावन के मौके पर नया गाना रिलीज किया है। जिसमें सावन यात्रा के जिक्र के साथ शिव भक्तों की श्रद्धा को भी बताया गया है। 

खेसारी लाल यादव का नए गाने 'जेसीबी छोरी देवघर चली' के म्यूजिक और लिरिक्स दोनों ही काफी बेहतरीन है। इस गाने का म्यूजिक सुन हर कोई झूम उठेगा। इस गाने के लिरिक्स पवन पांडेय ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक शंकर सिंह ने तैयार किया है।

जोश और श्रद्धा से भरपूर इस गाने को लोगों ने बहुत पसंद किया है। इसे अभी तक 1,529,579 लोग देख चुके हैं। ये गाना सुनने के बाद हर कोई नाचने पर मजबूर हो सकता है। इस गाने से पहले खेसारी लाल यादव ने 'जलवा शिवलिंग पे चढ़ेगा' से भी खूब धूम मचाई। उनके इस गाने में भोजपुरी सिंगर प्रियंका मौर्य ने भी उनका खूब साथ दिया।

 

Published : 
  • 19 July 2019, 2:11 PM IST