
नई दिल्लीः इस समय चाहें लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं, पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल अपने फैंस को बिल्कुल निराश नहीं कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान भी खेसारी अपने दर्शकों के एंटरटेनमेंट का पूरी ध्यान रख रहे हैं।
हाल ही में खेसारी लाल का एक नया गाना रिलीज हुआ है। ये गाना इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि रिलीज होनेंके कुछ समय के अंदर ही इसे लाखों लोग देख चुके हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और एक्ट्रेस शुभी शर्मा (Shubhi Sharma) रोमांस करते नजर आ रही हैं। खेसारी लाल ये गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।
भोजपुरी फिल्म एक साजिश जाल का गाना ‘अन्हार का के घर सतईबा रात भर’ लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने में दोनों स्टार्स रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को गाया है खेसारी लाल और हनी बी ने। इस गाने के लिरिक कवी प्यारे लाल यादव, आज़ाद सिंह देहाती ने लिखे है। इस फिल्म के डायरेक्टर है एम.आई. राज और प्रोड्यूस किया है संजय अग्रवाल और बेबी त्यागी ने।
Published : 28 April 2020, 3:35 PM IST
Topics : Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Shubhi Sharma खेसारी लाल यादव भोजपुरी गाना भोजपुरी फिल्म शुभी शर्मा