Site icon Hindi Dynamite News

Bhojpuri New Song: विवादों के बीच नजर आई खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की शानदार केमिस्ट्री, देखें रोमांस से भरपूर ये VIDEO

इस समय भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के बीच विवाद चर्चा में है। इस विवाद के बीच काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज हुआ है। देखिए ये गाना डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Bhojpuri New Song: विवादों के बीच नजर आई खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की शानदार केमिस्ट्री, देखें रोमांस से भरपूर ये VIDEO

नई दिल्लीः सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी ज्यादा पसंद की जाती है। इस समय दोनों के बीच का विवाद भी चर्चा चल रहा है। जिस बीच इस जोड़ी का एक नया और बेहद ही रोमांटिक गाना रिलीज हुआ है। जिसे देख आप भी कहीं खो जाएंगे।

इस गाने का नाम है 'कमर से सड़िया खुल जाई'। रिलीज होते ही गाना धमाल मचा रहा है। यह गाना खेसारी लाल यादव की फिल्म 'दुल्हन वही जो पिया मन भाये' का है। यह एक रोमांटिक गाना है। इस गाने में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव ने मिलकर बेहतरीन डांस भी किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 
जानकारी के मुताबिक इस गाने की शूटिंग दोनों के बीच हुए विवाद से पहले ही खत्म हो गई थी, लेकिन रिलीज इसे अभी किया गया है। 

इस गाने में दोनों की दमदार कैमिस्ट्री नजर आ रही है। रिलीज होने के कुछ ही घंटों में यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। वहीं, कुंदन प्रीत ने इसके बोल लिखे हैं और रजनीश मिश्रा ने इसका संगीत दिया है।  

Exit mobile version