
तिरुवनंतपुरम: केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानीय निकाय की 17 सीटों पर हुए उपचुनाव में आठ वार्ड जीते, जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने सात वार्ड बरकरार रखे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जहां एक सीट पर जीत मिली, वहीं एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी एक सीट जीती।
केरल में बृहस्पतिवार को नौ जिलों में दो ब्लॉक पंचायतों और 15 ग्राम पंचायत वार्ड में उपचुनाव हुए थे।
Published : 12 August 2023, 3:28 PM IST
Topics : kerala Local Body By elections UDF उपचुनाव कांग्रेस केरल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी यूडीएफ