Kerala: त्रिशूर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं टोल प्लाजा पर मार्च हुआ हिंसक ,पुलिस झड़प में सांसद सहित कई कार्यकर्ता घायल

केरल के त्रिशूर जिले के पलियेक्करा में टोल संग्रह में कथित अनियमितता के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक टोल प्लाजा तक निकाला गया विरोध मार्च हिंसक हो गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 October 2023, 11:43 AM IST

तिरुवनंतपुरम: केरल के त्रिशूर जिले के पलियेक्करा में टोल संग्रह में कथित अनियमितता के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक टोल प्लाजा तक निकाला गया विरोध मार्च  हिंसक हो गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान पुलिस से हुई झड़प में सांसद टी एन प्रतापन सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए।

प्रदर्शन के दौरान टोल प्लाजा की घेराबंदी की गई थी जिसे बाद में खोल दिया गया और वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।

प्रतापन ने बाद में एक फेसबुक पोस्ट में आरोप लगाया कि टोल का विरोध करने पर पुलिस ने उनके और उनके सहयोगियों के साथ क्रूरतापूर्वक व्यवहार किया।

Published :  21 October 2023, 11:43 AM IST