कर्नाटक चुनाव के परिणाम को लेकर भाजपा मुख्यालय से डाइनामाइट न्यूज़ LIVE

कर्नाटक चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में कार्यकर्ता जमकर जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में कार्यकर्ताओं ने इस जीत के कारण बताये। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 15 May 2018, 2:13 PM IST

नई दिल्ली: कर्नाटक चुनाव में मिली जात को लेकर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। देश की राजधानी दिल्ली में स्थित पार्टी के मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ता जमकर जश्न मना रहे हैं।

इस मौके पर भाजपा मुख्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं ने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में कहा कि कर्नाटक की जनता ने जताया पीएम मोदी पर भरोसा किया और उनके विकास कार्यों को लेकर भाजपा के पक्ष में वोट किया। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व ने भाजपा की जीत को काफी आसान बनाया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की जात के साथ ही राहुल गांधी के मुंगेरी लाल वाले हसीन सपने टूट गये हैं और कांग्रेस केवल परिवारवाद तक सिमट कर रह गयी है। 
 

Published : 
  • 15 May 2018, 2:13 PM IST

No related posts found.