Karnataka : उडुपी में नाव में लगी आग,आठ नौका जलकर हुईं नष्ट

कर्नाटक में उडुपी जिले के गंगोली में नदी के तट पर खड़ी मछली पकड़ने वाली आठ नौकाएं सोमवार को सुबह भीषण आग में जलकर नष्ट हो गईं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 November 2023, 3:51 PM IST

मंगलुरु: कर्नाटक में उडुपी जिले के गंगोली में नदी के तट पर खड़ी मछली पकड़ने वाली आठ नौकाएं सोमवार को सुबह भीषण आग में जलकर नष्ट हो गईं। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सूत्रों ने बताया कि आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि आग पहले एक नाव में लगी और देखते ही देखते यह पास में खड़ी अन्य नावों तक फैल गई।

सूत्रों ने बताया कि कुंदापुर और बिंदूर से पहुंचे अग्निशमन और बचाव सेवा कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

उन्होंने बताया कि तट रक्षक कर्मियों और पुलिस ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया।

सूत्रों ने बताया कि आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

Published :  13 November 2023, 3:51 PM IST