
कानपुर: महिला विश्व कप में भारतीय टीम की तरफ से अहम रोल अदा करने वाली स्पिनर एकता बिष्ट का कानपुर में जोरदार स्वागत हुआ। विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें सिविल लाइंस स्थित यूनाइटेड पब्लिक स्कूल में सम्मानित किया गया।
एकता बिष्ट ने महिला विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट झटककर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। एकता कानपुर में रेलवे में वरिष्ठ लिपिक भी हैं।
लड़कियां बना सकती हैं क्रिकेट में करियर: एकता बिष्ट
स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में एकता बिष्ट ने कहा कि दिनों दिन महिला क्रिकेट नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस खेल को अब युवतियां अपना करियर बना सकती हैं। महिला क्रिकेट का अच्छा स्कोप है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को उनके अभिभावक प्रोत्साहित करें। एकता ने कहा बीसीसीआई महिला क्रिकेट के बारे में काफी सोच रहा है ये एक अच्छा संकेत हैं।
बच्चों ने ली सेल्फी
स्कूल में एकता बिष्ट के आने से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे उनके साथ मिलाकर बहुत खुश नजर आये और साथ ही अपनी खुशा जाहिर करते हुये सेल्फी क्लिक की।
Published : 18 August 2017, 5:58 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश एकता बिष्ट कानपुर क्रिकेट टीम महिला सम्मान स्कूल स्पिनर