संत समाज ने जताया गहरा विरोध

कानपुर के संत समाज के लोगों ने पत्थरबाजी के खिलाफ विरोध जताया है। संत समाज का कहना है कि वे पत्थरबाजी के खिलाफ 7 मई को सुबह 10 बजे कश्मीर के लिए रवाना होंगे।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 5 May 2017, 5:59 PM IST

कानपुरः जम्मू कश्मीर में सेना के जवानों के ऊपर हो रही पत्थरबाजी का देश भर में कड़ा विरोध हो रहा है। पत्थरबाजी को लेकर जन सेना से जुड़े संत भी अनोखे अंदाज में जवाब देने की तैयारी कर रहे है। 

पत्थरबाजी का विरोध करते हुए जन सेना से जुड़े संत समाज ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। जिसके तहत उन्होंने जम्मू कश्मीर जाकर पत्थर का जवाब पत्थर से देने का ऐलान किया है। जन सेना के संस्थापक अरुण पूरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 7 मई को सुबह 10 बजे कश्मीर के लिए रवाना होंगे।

Published :  5 May 2017, 5:59 PM IST