
कानपुर: आज पूरे देश में ईद-उल-जुहा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। कानपुर में भी इस मौके पर बेनाझाबर रोड स्थित बड़ी ईदगाह पर नमाज़ियों ने एक साथ नमाज़ अदा की।
वहीं इस दौरान वहां जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये। इस मौके पर एडीजी अविनाश चन्द्र, आईजी आलोक सिंह, डीएम सुरेंद्र सिंह और डीआईजी सोनिया सिंह समेत आलाधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने देशवासियों को ईद-उल-जुहा की बधाई दी
गले मिलकर एक दूसरे के साथ बांटी खुशियां
ईद-उल-जुहा के मौके पर सभी मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी।
यह भी पढ़ें: बकरीद का महत्व और बकरे की कुर्बानी की कहानी
वहां मौजूद आलाधिकारियों से भी गले मिलकर खुशियां बांटी।
यह भी पढ़ें: बकरीद स्पेशल: कानपुर के बकरों में ‘कटप्पा’ का जलवा
इस खास मौके पर डीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने बड़ी ईदगाह पर नमाज़ पढ़ी। उन्होंने शहरवासियों को बक़रीद के पर्व की ढ़ेर सारी बधाइयां दी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पूरी की गई थी।
Published : 2 September 2017, 10:07 AM IST
Topics : कानपुर नमाज नमाजी पुख्ता इंतजाम बड़ी ईदगाह सुरक्षा व्यवस्था