कन्नौज: लेखपाल पदों पर चयनित लोगों को नियुक्ति पत्र देते समय प्रभारी मंत्री ने महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात..जाने पूरा मामला

यूपी के कन्नौज में प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने लेखपालों को नियुक्ति पत्र सौंपे, पत्र देते समय उनके द्वारा दी गई प्रतिक्रिया लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 July 2024, 7:29 PM IST

कन्नौज: प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने नव नियुक्त लेखपालों को सौंपे नियुक्ति पत्र। मंत्री ने नए लेखपालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा होने पर खुशी जताई। उनका महिलाओं के प्रति समर्पण लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग महिलाओं की ज्यादा नियुक्ति होने को एक सकारात्मक कदम बता रहे हैं।  

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र सौंपते समय प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने कहा जिले कि 47 लेखपालों में 35 महिलाएं हैं। जो एक खुशी की बात है। आपको बताते चलें कि कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने नियुक्ति पत्र सौंपे।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी कहा कि मामले की जानकारी कर उसका निपटारा करवाएंगे। नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद मंत्री ने विकास कार्यों सहित कई बिंदुओं पर की समीक्षा भी की। 

Published : 
  • 10 July 2024, 7:29 PM IST

No related posts found.