ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ उड़ाया ड्रोन, ग्वालियर के विकास कार्यों के कराये दर्शन, जानिये पूरा अपडेट

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक ड्रोन का संचालन किया जिसने राष्ट्रीय ध्वज के साथ उनके गृह क्षेत्र ग्वालियर में विकास कार्यों से जुड़े कुछ स्थानों के ऊपर उड़ान भरी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 August 2023, 12:09 PM IST

नयी दिल्ली: नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने  एक ड्रोन का संचालन किया जिसने राष्ट्रीय ध्वज के साथ उनके गृह क्षेत्र ग्वालियर में विकास कार्यों से जुड़े कुछ स्थानों के ऊपर उड़ान भरी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ‘हर घर तिरंगा’ पहल के तहत ड्रोन ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया और विकास कार्यों से जुड़े स्थानों के ऊपर उड़ान भरी।

सिंधिया ने खुद ड्रोन को संचालित किया और इस बारे में एक संक्षिप्त वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया।

Published :  17 August 2023, 12:09 PM IST